रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जीवन परिचय – Ramdhari Singh Dinkar Biography in Hindi
रामधारी सिंह "दिनकर" रामधारी सिंह ‘दिनकर’ – दिनकर जी आधुनिक युग के एक ऐसे उदीयमान साहित्यकार है जिन्होंने वाल्यावस्था से वृध्दावस्था तक हिंदी – साहित्य की अनवरत सेवा की है | हिंदी साहित्य में कविवर दिनकर जी एक क्रन्तिकारी और युग – प्रवर्तन कवि के रूप में सुविख्यात है कविता – कामिनी के प्रेम क्षेत्र में ‘दिनकर जी’ राष्ट्र प्रेम लेकर उपस्थित होते है जिसमे हमें उनके विद्रोही कवि के रूप का दर्शन होता है | कवि क्रान्ति का सजग – सशक्त दूत है इसलिए वाणी में विद्रोह का आगमन स्वाभाविक है | कवि की क्रान्तिकारी लेखनी से कोई भी अछूता नहीं रहा | भारतीय जनमानस में जागरण की विचारधारा को प्रखर बनाने का पुनीत कार्य रामधारी सिंह ”दिनकर” जी ने किया | उनकी कविताओ में ओज है , तेज है और अग्नि जैसा तीव्र ताप है | दिनकर जी जनसाधारण के प्रति समर्पित रहे है और राष्ट्रीय जागरण के प्रणेता होने के कारण उन्हें “राष्ट्रिय हिंदी – कविता का वैतालिक” भी कहा जाता है | रामधारी सिंह ”दिनकर” के जीवन परिचय (Ramdhari Singh Dinkar Biography in Hindi...