Posts

Showing posts with the label Language of Ramdhari Singh Dinkar

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जीवन परिचय – Ramdhari Singh Dinkar Biography in Hindi

Image
  रामधारी सिंह "दिनकर" रामधारी सिंह ‘दिनकर’ –  दिनकर जी आधुनिक युग के एक ऐसे उदीयमान साहित्यकार है जिन्होंने वाल्यावस्था से वृध्दावस्था तक हिंदी – साहित्य की अनवरत सेवा की है |  हिंदी  साहित्य में कविवर दिनकर जी एक क्रन्तिकारी और युग – प्रवर्तन कवि के रूप में सुविख्यात है कविता – कामिनी के प्रेम क्षेत्र में  ‘दिनकर जी’  राष्ट्र प्रेम लेकर उपस्थित होते है जिसमे हमें उनके विद्रोही कवि के रूप का दर्शन होता है | कवि क्रान्ति का सजग – सशक्त दूत है इसलिए वाणी में विद्रोह का आगमन स्वाभाविक है  | कवि की क्रान्तिकारी लेखनी से कोई भी अछूता नहीं रहा | भारतीय जनमानस में जागरण की विचारधारा को प्रखर बनाने का पुनीत कार्य  रामधारी सिंह ”दिनकर”  जी ने किया  | उनकी कविताओ में ओज है , तेज है और अग्नि जैसा तीव्र ताप है | दिनकर  जी जनसाधारण के प्रति समर्पित रहे है और राष्ट्रीय जागरण के प्रणेता होने के कारण उन्हें  “राष्ट्रिय हिंदी – कविता का वैतालिक”  भी कहा जाता है | रामधारी सिंह ”दिनकर” के जीवन परिचय (Ramdhari Singh Dinkar Biography in Hindi...