श्रीमती महादेवी वर्मा का जीवन परिचय – Mrs. Mahadevi Verma Biography in Hindi
श्रीमती महादेवी वर्मा का जीवन परिचय – Mrs. Mahadevi Verma Biography in Hindi श्रीमती महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक हैं। ये छायावादी काव्य के चार प्रमुख आधार स्तम्भों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। महादेवी वर्मा जी को प्रयाग महिला विद्यापीठ की ‘कुलपति’ बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। इन्हें अपनी रचनाओं में दर्द व पीड़ा की अभिव्यक्ति के कारण ‘आधुनिक मीरा’ और ‘पीड़ा की गायिका’ भी कहा जाता है। छायावादी काव्य के पल्लवन एवं विकास में इनका अविस्मरणीय योगदान रहा। कवि ‘निराला जी’ ने उन्हें ‘हिन्दी के विशाल मन्दिर की सरस्वती’ की उपमा से भी सम्मानित किया है। श्रीमती महादेवी वर्मा जी हिन्दी साहित्य में वेदना की कवयित्री के नाम से जानी जाती हैं एवं आधुनिक हिन्दी साहित्य में रहस्यवाद की प्रवर्तक भी मानी जाती हैं। विषय-सूची श्रीमती महादेवी वर्मा का इतिहास व जीवन परिचय प्रस्तावना:- जन्म-स्थान (birth place):- माता-पिता (mother-father):- भाई-बहन (brother-sister):- प्रिय सखी (De...